दुनिया के मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफे के बारे में आज हम जानेंगे हिंदी मेँ । दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफे आज 93 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1930 को अमेरिका के नेब्रास्का में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र में पहला शेयर खरीदा था।
कौन है वॉरेन बफेट? (Who is Warren Buffett)
वॉरेन बफेट को शेयर बाजार के सबसे बेहतरीन निवेशको में से एक माने जाते हैं और बर्कशायर हैथवे के मालिक है.वॉरेन बफेट का जन्म 30 अगस्त 1930 के ओमाहा के नेब्रास्का कस्बे में हुआ था.
ओमाहा का होने की वजह से उन्हें ओमाहा का ऑरेकल भी कहा जाता है.वॉरेन के पिता का नाम हावर्ड बफेट और माता का नाम लीला स्टॉल था.उनके पिता भी शेयर बाजार में एक निवेशक और सलाहकार के तोर पर काम करते थे
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर के अनुसार, अभी May 2025 में, वह 168 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह बर्कशायर हैथवे नाम से अपनी कंपनी चलाते है।
65 साल से पुराने घर में रहते हैं वॉरेन बफे दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद भी वॉरेन बफे ओमाहा में 65 साल पुराने घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 31,500 डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से घर 26 लाख रुपए में खरीदा था। वह इसे सबसे अच्छे निवेश में से एक मानते हैं। याहू फाइनेंस के मुताबिक, वॉरेन बफे के घर की कीमत 44 गुना बढ़कर 14,39,000 डॉलर (11.9 करोड़) हो गई है।
बफे मानते हैं कि घर उन्हें खुशी देता है, लेकिन किराए पर घर लेना आर्थिक रूप से ज्यादा बेहतर कदम हो सकता है। साल 2009 में BBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,’मैं इससे बेहतर घर की कल्पना नहीं कर सकता हूं।’ बफे के पोर्टफोलियो में यह एकमात्र अचल संपत्ति है।