सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है? जानिए फायदे और नुकसान

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई |यह एक बचत योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की भविष्य की शिक्षा और विवाह के लिए माता-पिता को फंड बनाने के लिए प्रेरित करती है।

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि और अधिकतम शेष राशि

इसकी फाइनेंशियल एक वर्ष में न्यूनतम 250 रूपये और अधिकतम 1,50,000 रूपये.यह राशि एकमुश्त जमा किया जा सकता है. एक महीने या एक वित्तीय वर्ष में जमा की संख्या पर कोई सीमा नहीं है.

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के लिए डॉक्यूमेंट

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • बेटी के माता-पिता का एड्रेस प्रूफ
  • बेटी के माता-पिता का आईडी प्रूफ
  • SSY अकाउंट खोलने का फॉर्म

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ इस प्रकार हैं:

सुरक्षित रिटर्न : सुकन्या समृद्धि योजना पर गारंटी रिटर्न मिलता है,क्योकि यह एक सरकारी योजना है।
टैक्स लाभ : सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किए गए निवेश पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत रु. 1.5 लाख तक का कर लाभ मिलता है।
निवेश : सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशक अपनी सुविधानुसार निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम रु. 250 से लेकर रु. 1.5 लाख तक की वार्षिक जमा राशि की अनुमति है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top