Pandhurna District
पांढुर्णा,मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला हैं, यह जबलपुर संभाग का 9 वां जिला हैं और जिसका क्षेत्रफल 1522.22 वर्ग कि.मी. है। यह क्रमशः दक्षिण -पूर्व मे नागपुर, पश्चिम में बैतुल एवं अमरावती और उत्तर मे छिंदवाडा जिलों से घिरा है।इसका प्रशासनिक मुख्यालय पांढुर्ना शहर में है।
चमत्कारी जामसांवली हनुमान मंदिर पांढुरना से करीब 25 km की दूरी पर है। पांढुरना का गोटमार मेला हर वर्ष पोला पर्व के दूसरे दिन भाद्रपद की अमावस्या को पांढुरना शहर में आयोजित किया जाता है। यह मेला जाम नदी के किनारे मनाया जाता है। एक पलाश के पेड़ के झंडे को जाम नदी के बीच में स्थापित किया जाता है, और मेले के समापन पर इस झंडे को मां चंडिका के मंदिर में अर्पित किया जाता है। इस मेले की आराध्य देवी मां चंडिका हैं, जो शहर के केंद्र में प्राचीन काल से स्थापित हैं।
Pandhurna District kab bana
पांढुर्णाजिला, जो छिंदवाडा जिले से वर्ष 2023 में अलग होकर अस्तित्व में आया और यह पांढुर्णा मध्य प्रदेश राज्य का 55वाँ जिला है
पांढुर्णा जिले की अर्थव्यवस्था
जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। जिले में संतरे का उत्पादन होता है।जिले में कुछ बड़े उद्योग भी हैं। पांढुर्ना अपने संतरे के खेतों के लिए भी प्रसिद्ध है। पांढुर्ना में नागपुर रोड पर स्थित ड्राईटेक नामक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी भी है।
अन्य बड़े उद्योगों में पांढुर्ना जिले के सौसर के पास सावली गाँव में सुपर पैक (बजाज) और पांढुर्ना के पास राजना गाँव में सूर्यवंशी स्पिनिंग मिल्स शामिल हैं।
Places to visit
साईं टेकरी, पांढुर्ना
जाम सांवली हनुमान मंदिर
अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग, मोहगांव
घोघरा झरना, सौसर के पास
Transportation: Pandhurna district is well connected by Railway and Roads
1) पांढुर्णा रेलवे स्टेशन मध्य रेलवे जोन में नागपुर इटारसी रेलवे मार्ग पर स्थित है।
2) यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 (NH-47) पर स्थित है। निकटतम शहर नागपुर और छिंदवाड़ा हैं। पांढुर्णा पहुँचने के लिए यह सबसे सरल और आसान मार्ग है।